HomeNationalकाशीपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की बड़ी कार्रवाई, मॉल के स्पा सेंटर...

काशीपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की बड़ी कार्रवाई, मॉल के स्पा सेंटर से दूसरे प्रदेश की तीन युवतियां मिलीं, सेंटर सील

Date:

काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान एक मॉल में संचालित स्पा सेंटर से दूसरे प्रदेश की तीन युवतियां बरामद की गईं। अनियमितताएं और आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर प्रशासन ने स्पा सेंटर को सील कर दिया।

Discover The Bliss Of Spa In Andheri

जिला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि क्षेत्र के स्पा और कैफे सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एसएसआई अनिल जोशी और पुलिस टीम के साथ प्रिया मॉल में जांच की गई।

जांच के दौरान ‘कूल स्पा सेंटर’ में ग्राहक रजिस्टर, पुलिस सत्यापन, ग्राहक आईडी, लाइसेंस और थैरेपिस्ट प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही, मौके से तीन युवतियां दूसरे प्रदेश की पाई गईं, जिन्हें टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

स्पा सेंटर के अंदर आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। सूचना पर पहुंचे कानूनगो अरुण कुमार ने परगना मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्पा सेंटर को सील करा दिया।

बसंती आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ थाना काशीपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...