TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की बड़ी कार्रवाई, मॉल के स्पा सेंटर से दूसरे प्रदेश की तीन युवतियां मिलीं, सेंटर सील

मुख्य समाचार: काशीपुर।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान एक मॉल में संचालित स्पा सेंटर से दूसरे प्रदेश की तीन युवतियां बरामद की गईं। अनियमितताएं और आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर प्रशासन ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्पा सेंटर को सील कर दिया। जिला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि क्षेत्र के स्पा और कैफे सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एसएसआई अनिल जोशी और पुलिस टीम के साथ प्रिया मॉल में जांच की
गई। जांच के दौरान ‘कूल स्पा सेंटर’ में ग्राहक रजिस्टर, पुलिस सत्यापन, ग्राहक आईडी, लाइसेंस और थैरेपिस्ट प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही, मौके से तीन युवतियां दूसरे प्रदेश की पाई गईं, जिन्हें टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। स्पा
सेंटर के अंदर आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। सूचना पर पहुंचे कानूनगो अरुण कुमार ने परगना मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्पा सेंटर को सील करा दिया। बसंती आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ थाना काशीपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बसंती आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ थाना काशीपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
  • सूचना पर पहुंचे कानूनगो अरुण कुमार ने परगना मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्पा सेंटर को सील करा दिया।
  • स्पा सेंटर के अंदर आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।