HomeNationalपंतनगर में 118वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 10...

पंतनगर में 118वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 10 अक्तूबर से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Date:

पंतनगर: जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 10 से 13 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 118वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह करेंगे।

Governor will inaugurate Pantnagar Farmers Fair

मंगलवार को कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उद्घाटन समारोह गांधी हाल में होगा, जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहेंगे। कुलपति ने बताया कि मेले में स्मार्ट डिजिटल कृषि, नवाचार और स्टार्टअप पर आधारित विद्यार्थियों के मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा मशरूम चाय और श्रीअन्न से बने उत्पाद भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नई फसलों की प्रजातियां, कृषि यंत्र, पशु उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री भी प्रदर्शित की जाएगी। वार्ता के दौरान निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल उपस्थित थे।

चार सौ स्टॉल का लक्ष्य:
संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. संजय चौधरी ने बताया कि मेले में 400 स्टॉल लगाने का लक्ष्य है। देशभर से 200 से अधिक बड़े स्टॉल पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि अनेक छोटे उद्यम भी भाग ले रहे हैं। मेले में कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक, पशुपालन, औषधीय पौधे, हस्तकला, सौर ऊर्जा उपकरण और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। इसके अलावा विभिन्न बैंक, शोध संस्थान और सरकारी विभाग भी जानकारी प्रदान करेंगे।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...