HomeNationalउत्तराखंड सड़क हादसा: दशहरा मेला से लौटते समय, दोस्तों को कार ने...

उत्तराखंड सड़क हादसा: दशहरा मेला से लौटते समय, दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Date:

दशहरा मेला देखकर बृहस्पतिवार शाम घर लौट रहे दो दोस्तों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बरी गांव निवासी सतविंदर सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी हरदया कलकड़ा निवासी हरपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

world largest Dussehra fair where this festival celebrated

जानकारी के अनुसार, सतविंदर और हरपाल बाइक से मेला देखने गए थे। वापस लौटते समय सितारगंज की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सतविंदर को मृत घोषित कर दिया। हरपाल का उपचार जारी है। शुक्रवार को रुद्रपुर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव किच्छा ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार, कार चालक रुद्रपुर का रहने वाला है और उसकी तलाश की जा रही है।

इसी तरह, शुक्रवार दोपहर को रामनगर निवासी जितेंद्र सिंह (24) को भी बाइक पर सवार होने के दौरान काशीपुर के पास एक तेज वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजन ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...