HomeNationalउत्तराखंड: पंचायतों को 361 और नगर निकायों को 333 करोड़ समेत 986...

उत्तराखंड: पंचायतों को 361 और नगर निकायों को 333 करोड़ समेत 986 करोड़ के बजट को सीएम की मंजूरी

Date:

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायतों के गठन के बाद शुक्रवार को जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों को कुल 361.25 करोड़ रुपये और शहरी निकायों को 333 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। इसके साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं के लिए कुल 986 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री ने चंपावत की बाराकोट तहसील में अनावसीय भवन निर्माण के लिए 3.03 करोड़, हरिद्वार के ऑफिसर्स कॉलोनी में दो शासकीय आवास निर्माण के लिए 1.86 करोड़ और पौड़ी में मीटिंग हॉल एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 2.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। चंपावत के लोहाघाट बस स्टेशन में कार्यालय भवन, कार्यशाला और स्टोर कक्ष निर्माण के लिए 7.16 करोड़ मंजूर किए गए।

पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किस्त के लिए 83.25 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को द्वितीय छमाही किस्त के लिए 78 करोड़ और ग्राम पंचायतों को 200 करोड़ रुपये अवमुक्त करने की मंजूरी दी गई। शहरी निकायों के लिए तीसरी तिमाही में 333 करोड़ और तीन गैर-निर्वाचित निकायों को द्वितीय छमाही में तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई।

अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के बाद 3.19 करोड़ रुपये से मार्ग का पुनर्निर्माण, बागेश्वर नगरपालिका परिषद अंतर्गत 113 वर्ष पुराने सरयू नदी पैदल झूला पुल का जीर्णोद्धार और नगर निगम देहरादून के काठ बंगला हाउसिंग सोसाइटी में बाह्य विद्युत कनेक्शन व पेयजल लाइन के लिए 4.16 करोड़ स्वीकृत किए गए।

सिंचाई विभाग की 16 परियोजनाओं के लिए 52.81 करोड़, सितारगंज में सड़क निर्माण के लिए 2.43 करोड़, पौड़ी में खोह नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 5.81 करोड़, विकासनगर में नबावगढ़ पुल से मोटर मार्ग निर्माण के लिए 3.13 करोड़ और चंपावत विवि परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय व मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

इसके अलावा, एडीबी योजना के तहत उत्तराखंड ट्रांसमिशन स्ट्रेंथनिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन इंप्रूवमेंट प्रोग्राम के लिए पहली किस्त के रूप में 200 करोड़ रुपये, कपकोट के ग्राम सीमा में श्री एंजेडी बूबू मंदिर स्थल का विकास कार्य के लिए 97.20 लाख और पिथौरागढ़ के ग्राम रौछडा से राइका मढ़मानले मार्ग के लिए 23.74 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

Latest stories

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...