HomeNationalनैनीताल: नाबालिग ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, मिठाई बांटने पहुंचा...

नैनीताल: नाबालिग ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, मिठाई बांटने पहुंचा अल्मोड़ा का युवक पुलिस ने हिरासत में लिया

Date:

नैनीताल: जिले के मल्लीताल क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे किशोरी के पेट में अचानक दर्द उठा। उसकी मां ने उसे तुरंत बीड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद पता लगाया कि किशोरी 9 महीने की गर्भवती है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी।

किशोरी ने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और किशोरी के परिजनों को गहरा सदमा लगा। इसी बीच आरोपी, सूरज, मिठाई लेकर अस्पताल पहुंचा, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला है। वह तीन साल पहले नैनीताल आया था और रेस्टोरेंट में काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से किशोरी से पहचान हुई और उसके बाद आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

नाबालिग किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। उसके पिता होटल में कार्यरत हैं जबकि मां घरेलू काम करती हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...