TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नैनीताल: नाबालिग ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, मिठाई बांटने पहुंचा अल्मोड़ा का युवक पुलिस ने हिरासत में लिया

मुख्य समाचार: नैनीताल: जिले के मल्लीताल क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल: जिले के मल्लीताल क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे किशोरी के पेट में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अचानक दर्द उठा। उसकी मां ने उसे तुरंत बीड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद पता लगाया कि किशोरी 9 महीने की गर्भवती है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। किशोरी ने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और
किशोरी के परिजनों को गहरा सदमा लगा। इसी बीच आरोपी, सूरज, मिठाई लेकर अस्पताल पहुंचा, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला है। वह तीन साल पहले नैनीताल आया था और रेस्टोरेंट में काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी फेसबुक
के माध्यम से किशोरी से पहचान हुई और उसके बाद आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। नाबालिग किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। उसके पिता होटल में कार्यरत हैं जबकि मां घरेलू काम करती हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।
  • उसके पिता होटल में कार्यरत हैं जबकि मां घरेलू काम करती हैं।
  • नाबालिग किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है।