HomeNationalनानकमत्ता सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर वसूली का आरोप

नानकमत्ता सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर वसूली का आरोप

Date:

सितारगंज: नानकमत्ता सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर महिलाओं ने डिलीवरी कराने के लिए चार हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में 24 से अधिक महिलाओं ने सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को पूर्व प्रधान अनुराधा राणा के नेतृत्व में महिलाएं सीएमएस डॉ. यादव के पास पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएचसी नानकमत्ता के स्टाफ लंबे समय से अस्पताल में कमीशन लेता आ रहा है। ज्ञापन सौंपने वाली महिलाओं में आशा देवी, तारावती, सुलोचना, ज्योति, समुद्री देवी, मंजू, रेवती देवी, रेखा, गीता राठौर, लता, मंगेशकर, सविता राणा और तारा सहित अन्य शामिल थीं। सीएमएस ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

वहीं, इलाज में लापरवाही के कारण अपनी बेटी काजल कौर (23) की मौत से दुखी पिता बख्शीश सिंह ने एसएसपी से भी गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि सरकारी और निजी अस्पताल में कमीशनखोरी और लापरवाही के चलते उनकी बेटी की जान गई। उन्होंने एसएसपी से निजी अस्पताल के प्रबंधक और डॉक्टर, साथ ही सरकारी अस्पताल की चिकित्साधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...