HomeNationalरुद्रपुर: तमंचे के बल पर अपहरण व मुंह में पेशाब करने का...

रुद्रपुर: तमंचे के बल पर अपहरण व मुंह में पेशाब करने का आरोप

Date:

रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर के निवासी एक युवक ने सात लोगों पर तमंचे के बल पर अपहरण कर उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित गौरव मौर्या ने शनिवार को पुलिस को बताया कि यह घटना 20 अक्टूबर 2024 की है। वह किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर के पास घर लौटने के लिए टेंपो का इंतजार कर रहा था, तभी उसके साथ पुराने विवाद को लेकर लालपुर के टिब्बा में रहने वाले एक युवक ने उससे मारपीट की। आरोप है कि उसके बाद उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर तमंचे के बल पर धमकाया गया और एक आरोपी ने उसके मुंह में अपमानजनक व्यवहार किया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना की बेइज्जती और डर के कारण उसने अब तक यह बात किसी को नहीं बताई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...