HomeNationalउत्तरकाशी: पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों ने पुलिस...

उत्तरकाशी: पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के कमद गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने के बजाय स्वयं उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कमद गांव की रहने वाली पूजा नेगी के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। जैसे ही यह घटना परिजनों को पता चली, उनकी चीख-पुकार और आक्रोश देखने को मिला। मृतका के भाई संतोष नेगी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि न्याय दिलाने की बजाय पुलिस परिवार को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब न्याय की लड़ाई वे उच्च न्यायालय में लड़ेंगे।

पुलिस का कहना है कि मृत युवती वर्ष 2024 में अपने घर से भागी थी और तब से परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। हाल ही में पुलिस को शव मिला, जिसे लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान और संभावित दुष्कर्म के संकेत मिले हैं।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...