HomeNationalउत्तराखण्ड रोडवेज की सीएनजी बस में लगी आग, कश्मीरी गेट दिल्ली में...

उत्तराखण्ड रोडवेज की सीएनजी बस में लगी आग, कश्मीरी गेट दिल्ली में हादसा

Date:

नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के आइएसबीटी कश्मीरी गेट पर उत्तराखंड रोडवेज की एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था, वरना परिणाम भयावह हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो की यह सीएनजी बस बीते दिन शाम 3 बजे ऋषिकेश आइएसबीटी से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस देर रात सुरक्षित रूप से कश्मीरी गेट पहुंची, जहां ड्राइवर और परिचालक ने सभी यात्रियों को उतारकर बस को खड़ा किया। आधी रात करीब 12 बजे चालक और परिचालक ने अचानक बस में आग की लपटें उठती देखीं, जिससे हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की सूचना आइएसबीटी पुलिस और ऋषिकेश डिपो को दी गई।

ऋषिकेश डिपो के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...