HomeNationalजिला पंचायत आरक्षण मामला: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या हुआ

जिला पंचायत आरक्षण मामला: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या हुआ

Date:

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण नियमावली से जुड़े मामलों पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देव दत्त कामथ ने पैरवी की। उन्होंने तर्क दिया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण नियमों का उल्लंघन हुआ है।

मामले के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार जितेंद्र शर्मा और अन्य ने याचिका दायर कर कहा कि राज्य सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव कराए, जबकि कई जिलों में जनसंख्या अनुपात में बदलाव हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां ओबीसी की जनसंख्या अधिक है, वहां चुनाव नहीं कराए गए, जबकि अन्य जिलों में आरक्षण नियमों को नजरअंदाज किया गया। याचिकाकर्ताओं ने आरक्षण रोस्टर को नियमों के तहत फिर से तय करने की मांग की है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...