HomeNationalदेहरादून: आपदा प्रभावित इलाकों के लिए पीएम मोदी ने घोषित किया 1200...

देहरादून: आपदा प्रभावित इलाकों के लिए पीएम मोदी ने घोषित किया 1200 करोड़ का पैकेज, मृतकों के परिवारों को मिलेगा 2 लाख रुपए

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री इसके बाद स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें हवाई सर्वेक्षण करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा रद्द करना पड़ा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने गेस्ट हाउस में लगातार तीन बैठकें कीं। बैठक के बाद उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता खोए हैं, उन्हें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत पूरी मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए हरसंभव सहयोग मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना लागू होगी और सड़कों, स्कूलों व अन्य ढांचागत सुविधाओं के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग रहेगा।
केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं और रिपोर्ट के बाद अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...