HomeNationalUdham Singh Nagar News: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विस क्षेत्रों...

Udham Singh Nagar News: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विस क्षेत्रों में आयोजित होंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

Date:

रुद्रपुर। स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से जनता को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

गोकुल संस्था तथा जिला प्रशासन, देहरादून द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन 17 नवंबर 2024 को - Mountain Valley Today

मंगलवार को सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने जिला अस्पताल सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर शिविरों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर, खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर और किच्छा विधानसभा क्षेत्रों में ये शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इसमें नेत्र, दांत, त्वचा और अन्य सामान्य बीमारियों का इलाज होगा। मरीजों के निशुल्क पर्चे काटे जाएंगे और एक महीने की दवा प्रदान की जाएगी। बैठक में जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, एसपी सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ एसपी त्रिपाठी और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

शिविर कार्यक्रम का शेड्यूल:

  • 17 सितंबर: जिला अस्पताल और सीएचसी नानकमत्ता

  • 18 सितंबर: एसडीएच सितारगंज

  • 19 सितंबर: सीएचसी किच्छा

  • 20 सितंबर: एसडीएच बाजपुर

  • 22 सितंबर: एसडीएच खटीमा

  • 23 सितंबर: सीएचसी गदरपुर

  • 24 सितंबर: एसडीएच काशीपुर

  • 25 सितंबर: सीएचसी जसपुर

  • 26 सितंबर: एसडीएच सितारगंज

  • 27 सितंबर: सीएचसी गदरपुर

  • 29 सितंबर: एसडीएच काशीपुर और सीएचसी नानकमत्ता

  • 30 सितंबर: एसडीएच खटीमा

  • 1 अक्टूबर: एसडीएच बाजपुर और सीएचसी किच्छा

  • 2 अक्टूबर: जिला अस्पताल और सीएचसी जसपुर

इन शिविरों के माध्यम से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त दवाइयों की सुविधा मिलेगी।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...