HomeNationalआपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर लौटी केंद्रीय टीम, सीएम धामी से की...

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर लौटी केंद्रीय टीम, सीएम धामी से की मुलाकात, जानें क्या हुआ

Date:

अगस्त में हुई भारी बारिश ने उत्तराखंड के कई जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल—में आपदा जैसी स्थिति पैदा कर दी। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य को कुल 1944.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी कारण विभाग ने केंद्र सरकार को 5702.15 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज देने का मेमोरेंडम सौंपा।

इसके बाद, भारत सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीम 8 सितंबर को उत्तराखंड पहुंची और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। बुधवार को दिल्ली लौटने से पहले टीम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है, जहां मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने भूस्खलन से होने वाले स्थायी नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूर्वानुमान प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया। धामी ने बताया कि इस साल अत्यधिक बारिश से जनहानि के साथ-साथ संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित जमीन दोबारा खेती या निर्माण के योग्य नहीं रहती, इसलिए इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना जरूरी है।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना के नेतृत्व वाली टीम ने राहत कार्यों की सराहना की। टीम ने प्रभावितों से बातचीत के आधार पर बताया कि मृतकों के परिजनों और पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को राज्य सरकार की ओर से दिए गए पाँच लाख रुपये की तात्कालिक सहायता से लोगों को बड़ी राहत मिली। साथ ही, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षित प्रसव के लिए की गई राज्य सरकार की पहल को अन्य राज्यों में अपनाने योग्य बताया।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...