HomeNationalजिले में 23 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा, डेंगू का कोई...

जिले में 23 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा, डेंगू का कोई नया केस नहीं

Date:

रुद्रपुर। जिले में डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को की गई जांच में 23 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। राहत की बात यह है कि जिले में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Dengue Fever Mosquitoe Larva Swamp Water Stock Footage Video (100%  Royalty-free) 2130863 | Shutterstock

स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के मुताबिक, आशा कार्यकर्ताओं ने 4,321 घरों की जांच की, जिनमें 10 घरों में लार्वा पाया गया। वहीं स्वयंसेवकों ने 762 घरों का निरीक्षण किया और 13 स्थानों पर लार्वा मिला।

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को पांच लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि इस साल जिले में डेंगू का पहला मामला 25 अगस्त को दर्ज किया गया था।

Latest stories

उत्तराखंड बस हादसा: 9 लोगों की मौत, 25 घायल; एम्स ऋषिकेश पहुंचे CM धामी, मुआवजे का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...

Udham Singh Nagar : सीएम धामी की बड़ी सौगात, 54 लाख की लागत से बनी धर्मशाला का किया उद्घाटन

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने...

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...