TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जिले में 23 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा, डेंगू का कोई नया केस नहीं

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
जिले में डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। जिले में डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को की गई जांच में 23 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे टीम ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मौके पर ही नष्ट कर दिया। राहत की बात यह है कि जिले में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के मुताबिक, आशा कार्यकर्ताओं ने 4,321
घरों की जांच की, जिनमें 10 घरों में लार्वा पाया गया। वहीं स्वयंसेवकों ने 762 घरों का निरीक्षण किया और 13 स्थानों पर लार्वा मिला। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह
ने बताया कि सोमवार को पांच लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि इस साल जिले में डेंगू का पहला मामला 25 अगस्त को दर्ज किया गया था।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गौरतलब है कि इस साल जिले में डेंगू का पहला मामला 25 अगस्त को दर्ज किया गया था।
  • जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को पांच लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
  • वहीं स्वयंसेवकों ने 762 घरों का निरीक्षण किया और 13 स्थानों पर लार्वा मिला।