HomeNationalखटीमा: लोन दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 2.43 लाख की ऑनलाइन...

खटीमा: लोन दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 2.43 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Date:

खटीमा। शादी के लिए पैसे की जरूरत पड़े एक व्यक्ति को लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगों ने 2.43 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Five signs of personal loan scams | Ohnward Bank & Trust

श्रीपुर बिचवा निवासी पुष्कर सिंह वल्दिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून 2025 को उन्होंने फेसबुक पर धनी फाइनेंस एंड सर्विसेज कंपनी का विज्ञापन देखा और 5 लाख रुपये का लोन आवेदन किया। इसके बाद व्हाट्सएप पर खुद को कंपनी का एजेंट बताने वाले शख्स ने उनसे संपर्क किया। उसने अपना नाम मोहित बताया और आधार, पैन, फोटो व बैंक स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज मांगे।

एजेंट ने 1,999 रुपये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मांगे, जिसे पीड़ित ने क्यूआर कोड के जरिए जमा कर दिया। इसके बाद लगातार अलग-अलग खातों में 17 जून से 1 जुलाई के बीच कुल 2,43,392 रुपये ट्रांसफर कराए गए। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि 24 घंटे में पूरी लोन राशि व जमा रकम उनके खाते में पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जब पीड़ित ने कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह में पैसे आ जाएंगे। लेकिन बाद में व्हाट्सएप पर कहा गया कि उनकी फाइल पेंडिंग में चली गई है और मोहित नामक एजेंट को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके बाद उनसे दोबारा एनओसी के नाम पर 36,998 रुपये मांगे गए, जिस पर उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...