HomeNationalरुद्रपुर दो कांग्रेस नेताओं सहित 17 लोगों पर केस दर्ज

रुद्रपुर दो कांग्रेस नेताओं सहित 17 लोगों पर केस दर्ज

Date:

रुद्रपुर। इंदिरा चौक के पास डंपर चालक से बदसलूकी और धमकी देने का मामला सामने आया है। डंपर चालक ने कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी, पार्षद समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

बरेली के थाना नवाबगंज के भट्टा मोहल्ला निवासी चालक रामप्रकाश ने तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को वह डंपर (संख्या यूपी 25 एफटी 8597) में रेत भरकर बरेली जा रहा था। इंदिरा चौक से आगे किच्छा रोड पर मोहन खेड़ा, परवेज कुरैशी और खुद को पत्रकार व नेता बताने वाले 15 अन्य लोगों ने उसका डंपर रोक लिया।

चालक का आरोप है कि इन लोगों ने उसे गालियां दीं, डंपर से खींचकर उतारा और हर 10–15 दिन पर खर्चा न देने पर रेत-बजरी का काम बंद करने की धमकी दी। साथ ही जबरन गाड़ी के कागज़ चेक किए और वाहन को कांटा पर तुलवाया। जांच में गाड़ी अंडरलोड निकली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। चालक ने बताया कि उस समय उसे जान का खतरा महसूस हो रहा था।

उधर, आरोपित मोहन खेड़ा ने सफाई दी कि उन पर झूठा केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ जनहित में ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाया और पुलिस को जांच के लिए बुलाया था।

Latest stories

उत्तराखंड बस हादसा: 9 लोगों की मौत, 25 घायल; एम्स ऋषिकेश पहुंचे CM धामी, मुआवजे का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...

Udham Singh Nagar : सीएम धामी की बड़ी सौगात, 54 लाख की लागत से बनी धर्मशाला का किया उद्घाटन

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने...

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...