TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर दो कांग्रेस नेताओं सहित 17 लोगों पर केस दर्ज

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
इंदिरा चौक के पास डंपर चालक से बदसलूकी और धमकी देने का मामला सामने आया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। इंदिरा चौक के पास डंपर चालक से बदसलूकी और धमकी देने का मामला सामने आया है। डंपर चालक ने कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी, पार्षद समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। बरेली के थाना नवाबगंज के भट्टा मोहल्ला निवासी चालक रामप्रकाश ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को वह डंपर (संख्या यूपी 25 एफटी 8597) में रेत भरकर बरेली जा रहा था। इंदिरा चौक से आगे किच्छा रोड पर मोहन खेड़ा, परवेज कुरैशी और खुद को पत्रकार व नेता बताने वाले 15 अन्य लोगों ने उसका डंपर रोक लिया। चालक का आरोप
है कि इन लोगों ने उसे गालियां दीं, डंपर से खींचकर उतारा और हर 10–15 दिन पर खर्चा न देने पर रेत-बजरी का काम बंद करने की धमकी दी। साथ ही जबरन गाड़ी के कागज़ चेक किए और वाहन को कांटा पर तुलवाया। जांच में गाड़ी अंडरलोड निकली। इसके बाद पुलिस
मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। चालक ने बताया कि उस समय उसे जान का खतरा महसूस हो रहा था। उधर, आरोपित मोहन खेड़ा ने सफाई दी कि उन पर झूठा केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ जनहित में ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाया और पुलिस को जांच के लिए बुलाया था।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ जनहित में ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाया और पुलिस को जांच के लिए बुलाया था।
  • उधर, आरोपित मोहन खेड़ा ने सफाई दी कि उन पर झूठा केस दर्ज कराया गया है।
  • चालक ने बताया कि उस समय उसे जान का खतरा महसूस हो रहा था।