HomeNationalदिनेशपुर: बर्ड फ्लू की आशंका पर भड़के ग्रामीण, कनटोपा गांव में पोल्ट्री...

दिनेशपुर: बर्ड फ्लू की आशंका पर भड़के ग्रामीण, कनटोपा गांव में पोल्ट्री फार्म बंद करने की मांग

Date:

दिनेशपुर। कनटोपा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के पास स्थित पोल्ट्री फार्म को बंद कराने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पोल्ट्री फार्म आबादी के बीच बसा हुआ है, जिससे बर्ड फ्लू फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

ग्रामीणों ने काशीपुर हाईवे पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा से शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रदर्शन में रवि डाली, रतन कविराज, रमेश गुर्जर, विकास मंडल, कविता मंडल, पंकज, कविता मलिक, लक्ष्मी मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस मामले पर पशु चिकित्साधिकारी पूजा बठला ने बताया कि कनटोपा गांव के पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि बर्ड फ्लू की पुष्टि होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोल्ट्री फार्म संचालक को गाइडलाइंस के अनुसार संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...