HomeNationalदिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, कागज देने के बहाने शख्स ने...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, कागज देने के बहाने शख्स ने जड़ा थप्पड़

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हो गया। घटना उस समय हुई जब वह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

ऐसे हुआ हमला

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पहले रेखा गुप्ता को एक कागज थमाया और इसके बाद अचानक थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, उसने सीएम के बाल खींचने की भी कोशिश की और गाली-गलौज की। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आरोपी को काबू में कर लिया।

घटनास्थल पर अफसरों का पहुंचना

हमले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि हमले के पीछे की वजह साफ हो सके।

बीजेपी और कांग्रेस ने की निंदा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता जनता की समस्याएं सुन रही थीं और इस तरह का हमला निंदनीय है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे “राजनीतिक साजिश” बताया और कहा कि विरोधी दल मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।


वहीं, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और दिल्ली की महिला सुरक्षा की पोल खोलती है। “अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी?” उन्होंने सवाल उठाया।

चश्मदीदों ने क्या कहा

घटना के दौरान मौजूद शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह शिकायत लेकर आए थे, तभी अचानक थप्पड़ मारे जाने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, अंजलि नाम की महिला ने कहा कि “जनसुनवाई का अधिकार सबको है, लेकिन इस तरह हमला करना बेहद शर्मनाक है।”

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...