HomeNationalअमेरिका की चेतावनी: नियम तोड़े तो भारतीय स्टूडेंट-वर्कर्स का वीजा रद्द, होगी...

अमेरिका की चेतावनी: नियम तोड़े तो भारतीय स्टूडेंट-वर्कर्स का वीजा रद्द, होगी डिपोर्टेशन

Date:

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी दूतावास लगातार वॉर्निंग जारी कर रहा है, खासकर उन भारतीयों के लिए जो पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में हर साल बड़ी संख्या में अमेरिका जाते हैं। दूतावास ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वीजा की समाप्ति तिथि (Visa Expiry Date) और प्रवेश की अंतिम तिथि (Admit Until Date) में फर्क समझना बेहद जरूरी है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों को वीजा कैंसिल, डिपोर्टेशन और भविष्य में वीजा से वंचित होने जैसी कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है।

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी दूतावास ने लिखा:

“आपके देश में रहने की मंजूरी की अवधि आपके फॉर्म I-94 पर दी गई प्रवेश की अंतिम तिथि है, न कि आपके पासपोर्ट पर लिखी वीजा समाप्ति तिथि। इस अवधि से ज्यादा ठहरने को ओवरस्टे कहा जाता है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।”

दूतावास ने कहा कि ओवरस्टे करने वालों का वीजा तुरंत रद्द किया जा सकता है, उन्हें डिपोर्ट किया जा सकता है और भविष्य में वीजा पाने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

‘प्रवेश की अंतिम तिथि’ क्या है?

  • I-94 फॉर्म: यह यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा जारी आगमन/प्रस्थान रिकॉर्ड है, जिसमें यह दर्ज होता है कि आप कब अमेरिका में दाखिल हुए और कब बाहर गए।

  • वीजा की समाप्ति तिथि: यह केवल इस बात को दर्शाती है कि किस अंतिम दिन तक आप अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं।

  • इसका मतलब है कि भले ही आपका वीजा वैध हो, लेकिन I-94 पर लिखी प्रवेश की अंतिम तिथि के बाद अमेरिका में ठहरना अवैध माना जाएगा।

किन वीजा धारकों को खास ध्यान रखना होगा?

B-1/B-2 (विजिटर वीजा), F-1 (स्टूडेंट वीजा) और H-1B (वर्क वीजा) जैसे वीजा फिक्स्ड ड्यूरेशन वाले होते हैं। इन वीजा पर तारीख लिखी होती है कि यह कब तक वैध है। अगर अमेरिका में रहना है तो—

  • या तो वीजा एक्सटेंशन कराना होगा,

  • या फिर वीजा स्टेटस बदलना होगा

क्यों है फर्क समझना जरूरी?

  • वीजा: सिर्फ अमेरिका में प्रवेश की इजाजत देता है।

  • I-94 की तिथि: यह बताती है कि कानूनी रूप से आप वहां कब तक रह सकते हैं।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...