HomeNationalस्वतंत्रता दिवस पर स्वामी रामदेव का बयान: भारत-रूस-चीन मिलकर खत्म करेंगे अमेरिका...

स्वतंत्रता दिवस पर स्वामी रामदेव का बयान: भारत-रूस-चीन मिलकर खत्म करेंगे अमेरिका की गुंडागर्दी

Date:

योग गुरु स्वामी रामदेव ने शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को बड़ा दावा किया कि भारत अब अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक दबंगई को खत्म करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि भारत, रूस, चीन, यूरोप और मध्य एशिया के कुछ देशों के साथ मिलकर एक नया गठजोड़ बना रहा है, जो दुनिया के लिए एक मजबूत संदेश होगा।

रामदेव ने कहा कि भारत अब अमेरिका के सामने झुकने वाला नहीं, बल्कि डटकर खड़ा होने वाला देश है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो भारत की अर्थव्यवस्था को “मृत” बताते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत की अर्थव्यवस्था न केवल जीवंत है, बल्कि तेज़ी से प्रगति कर रही है।

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा, “300 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 400 से 500 ट्रिलियन डॉलर की थी, जिसे पहले मुगलों और फिर अंग्रेजों ने लूटा। इसके बावजूद भारत आज भी मजबूती से खड़ा है। अब समय है कि हम भारत को आत्मनिर्भर बनाएं और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें।”

रामदेव ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर रूस, चीन, भारत, मध्य एशिया और यूरोप के कुछ देशों के बीच नया वर्ल्ड ऑर्डर बन गया तो अमेरिका और ट्रंप की ‘साम्राज्यवादी सोच’ खत्म हो जाएगी।

पाकिस्तान पर तंज

पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर भी स्वामी रामदेव ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिन परमाणु हथियारों का दम भरता है, वे उसके अपने नहीं बल्कि दूसरे देशों के नियंत्रण में हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और उसकी गीदड़भभकी की हवा निकाल दी।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...