HomeNationalमहराजगंज: DM की बुलाई हुई शिक्षा विभाग की ऑनलाइन मीटिंग में मचा...

महराजगंज: DM की बुलाई हुई शिक्षा विभाग की ऑनलाइन मीटिंग में मचा हड़कंप, जब स्क्रीन पर अचानक चलने लगी अश्लील वीडियो

Date:

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की शिक्षकों के साथ ज़ूम ऐप पर चल रही बैठक के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। सरकारी स्कूलों की समस्याएं जानने और शिक्षा स्तर सुधारने के उद्देश्य से बुलाई गई इस ई-मीटिंग में अचानक स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा।

घटना 7 अगस्त की है। बैठक में DM के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और आम लोग भी जुड़े थे। बैठक में जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जिला सूचना अधिकारी ने मीटिंग का लिंक अलग-अलग ग्रुप में साझा किया था। लेकिन इसी लिंक के जरिये कुछ शरारती तत्व जुड़ गए और मीटिंग में अभद्रता फैलाने लगे। न सिर्फ वीडियो चलाया गया, बल्कि अपमानजनक टिप्पणियां भी की गईं।

अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी तुरंत मीटिंग छोड़कर चले गए। DM ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए।

9 अगस्त को बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के निर्देश पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर थाने की मदद से तकनीकी तरीकों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने इस घटना को न केवल शालीनता भंग करने वाला कृत्य माना है, बल्कि इसे साइबर अपराध की श्रेणी में रखते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...