HomeNational'पंचायत' के 'जमाई राजा' आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल...

‘पंचायत’ के ‘जमाई राजा’ आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है हालत

Date:

वेब सीरीज पंचायत में ‘नाराज जमाई राजा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। यह खबर सामने आते ही उनके फैन्स और वेब सीरीज के दर्शकों में चिंता की लहर दौड़ गई। फिलहाल आसिफ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अच्छी खबर ये है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और वे खतरे से बाहर हैं। उम्मीद है कि कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में खुद आसिफ खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल की छत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा –
“पिछले 36 घंटों में यह एहसास हुआ कि जिंदगी कितनी छोटी है। एक पल में सबकुछ बदल सकता है। अपने चाहने वालों का सम्मान करें, उनके साथ समय बिताएं और उन्हें खुशी दें। जिंदगी एक तोहफा है, और हम सब भाग्यशाली हैं।”

महज 34 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ना उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा। हालांकि सभी को राहत है कि वे अब रिकवर कर रहे हैं।

इंडिया टुडे से बातचीत में आसिफ ने अपनी तबीयत को लेकर अपडेट देते हुए बताया, “पिछले कुछ घंटों से तबीयत सही नहीं थी, इसलिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।”

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...