TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

'पंचायत' के 'जमाई राजा' आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है हालत

मुख्य समाचार: वेब सीरीज पंचायत में 'नाराज जमाई राजा' का किरदार निभाने वाले अभिनेता आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है।
यह खबर सामने आते ही उनके फैन्स और वेब सीरीज के दर्शकों में चिंता की लहर दौड़ गई।
किच्छा (एजेंसी)। वेब सीरीज पंचायत में 'नाराज जमाई राजा' का किरदार निभाने वाले अभिनेता आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। यह खबर सामने आते ही उनके फैन्स और वेब सीरीज के दर्शकों में चिंता की लहर दौड़ गई। फिलहाल आसिफ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जहां उनका इलाज जारी है। अच्छी खबर ये है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और वे खतरे से बाहर हैं। उम्मीद है कि कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में खुद आसिफ खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल की
छत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा –"पिछले 36 घंटों में यह एहसास हुआ कि जिंदगी कितनी छोटी है। एक पल में सबकुछ बदल सकता है। अपने चाहने वालों का सम्मान करें, उनके साथ समय बिताएं और उन्हें खुशी दें। जिंदगी एक तोहफा है, और हम सब भाग्यशाली हैं।" महज 34 साल की उम्र में
दिल का दौरा पड़ना उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा। हालांकि सभी को राहत है कि वे अब रिकवर कर रहे हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में आसिफ ने अपनी तबीयत को लेकर अपडेट देते हुए बताया, “पिछले कुछ घंटों से तबीयत सही नहीं थी, इसलिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।”

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।
  • इंडिया टुडे से बातचीत में आसिफ ने अपनी तबीयत को लेकर अपडेट देते हुए बताया, “पिछले कुछ घंटों से तबीयत सही नहीं थी, इसलिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।