HomeNational4 साल की मासूम की हत्या, मनसा देवी मंदिर टनल के पास...

4 साल की मासूम की हत्या, मनसा देवी मंदिर टनल के पास मिला शव

Date:

TN9 हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से लापता एक चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची बीते 13 मई से लापता थी। शुक्रवार सुबह उसका शव मनसा देवी मंदिर टनल के पास एक कोने में बरामद हुआ।

बच्ची के पिता ने खुद उसकी तलाश के दौरान शव को खोज निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामले में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...