Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalरुड़की: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए 12 लड़कों ने छात्र का किया अपहरण,...

रुड़की: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए 12 लड़कों ने छात्र का किया अपहरण, इंस्टा पर डाला वीडियो

Date:

TN9 रुड़की: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए 12 लड़कों ने एक छात्र का अपहरण कर दिया। इंस्टाग्राम पर जब लड़कों ने वीडियो डाला तो हर कोई दंग रह गया।

ट्यूशन पढ़ने जा रहे नाबालिग छात्र का स्कूटी सवार करीब 12 लड़कों ने अपहरण कर लिया और एक सुनसान जगह ले गए। जहां पर लड़कों ने छात्र को बेल्टों और डंडों से पीटा। आरोप है कि लड़कों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुनीत राजपूत निवासी मोहल्ला सोत, रुड़की ने तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग बेटा रितेन चौहान बुधवार की शाम करीब चार बजे वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रामनगर में रास्ते में अलग-अलग स्कूटी पर आए करीब 12 लड़कों ने उसे रोक लिया और जबरन स्कूटी पर बैठाकर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक सुनसान जगह ले गए और यहां बेल्टों और डंडों से उसे बुरी तरह पीटा।

भीड़ जुटने के बाद भी पीटते रहे
भीड़ जुटने के बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। आरोपियों ने रितेन का मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया और फिर फरार हो गए। आरोप है कि उक्त लड़कों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया है।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार तीन नामजद और नौ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लड़के भी नाबालिग हैं।

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş