HomeNewsव्यापारी संदिग्ध हालात में लापता, पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका, 75...

व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता, पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका, 75 लाख की फिरौती का मैसेज मिला।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रामनगर के पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र से एक व्यापारी के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यापारी पंकज बंसल की पत्नी रीना बंसल ने पति के अपहरण की आशंका जताई है और काशीपुर के तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रीना बंसल के अनुसार, उनके मोबाइल पर पति के नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें 75 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। इस संदेश के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

काशीपुर के लिए निकले थे पंकज, साथ में थे 10 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार, पंकज बंसल सोमवार सुबह स्कूटी से काशीपुर के लिए निकले थे। परिजनों का कहना है कि वह अपने साथ 10 लाख रुपये भी लेकर गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो पत्नी रीना बंसल ने उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

काफी देर इंतजार और खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पता चला कि पंकज की स्कूटी, मोबाइल और पैसों वाला बैग हल्दुआ क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला है, जिससे मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया।

पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां

रीना बंसल ने अपनी तहरीर में काशीपुर के तीन लोगों पर शक जताया है। उन्होंने बताया कि ये लोग पहले भी पंकज की गतिविधियों पर नजर रखते थे और उन्हें धमकियां दे चुके थे। बताया जा रहा है कि पंकज बंसल एक स्कूल संचालित करते हैं और गोल्ड ट्रेडिंग का व्यवसाय भी करते थे।

पुलिस ने अपहरण और फिरौती का केस दर्ज किया

रामनगर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रीना बंसल की तहरीर पर अपहरण और फिरौती की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और लापता व्यापारी की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन व घटनास्थल के आसपास की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

अरुण कुमार सैनी, कोतवाली प्रभारी, रामनगर

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...