Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalरुड़कीः मेडिकल स्टोर स्वामी को युवकों ने लाठी डंडों से मारकर किया...

रुड़कीः मेडिकल स्टोर स्वामी को युवकों ने लाठी डंडों से मारकर किया घायल, 2 युवक गिरफ्तार जबकि 1 फरार

Date:

TN9 रुड़कीः उत्तराखंड में रुड़की के पिरान कलियर में सोहलपुर रोड पर एक मेडिकल स्टोर स्वामी को युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी पुलिस गहनता से जांच करने में जुटी है। फिलहाल, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि एक अन्य युवक की खोजबीन जारी है।

आपको बता दें कि आसिफ़ निवासी मुक़र्रबपुर पिरान कलियर का सोहलपुर रोड पर मेडिकल स्टोर हैं। बीती शाम वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर मेडिकल स्टोर में घुस गए। वहीं, युवकों ने स्टोर स्वामी को जमकर पीटा।

मारपीट की घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। दुकान पर शोर शराबा होने पर आसपास के दुकानदार को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं।

वहीं, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि कलियर में मेडिकल स्टोर स्वामी के साथ मारपीट हुई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक युवक की तलाश जारी है। साथ हो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş