HomeNationalपुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, मुठभेड़ में गोली...

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Date:

TN9 रूड़की: उत्तराखंड के रूड़की में से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश अंशुल निवासी हरचंदपुर, मंगलौर सिविल अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी बदमाश की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव में पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। यहां देर रात पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

इसी बीच पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। आज यानी मंगलवार की सुबह में घायल बदमाश ने बाथरूम जाने के लिए कहा। वहीं, इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला।

वहीं, बदमाश के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। साथ ही पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। बता दें कि बदमाश की तलाश में रुड़की पुलिस समेत जिले भर की पुलिस जुट गई है। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंशुल निवासी हरचंदपुर, मंगलौर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Latest stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फरजाना बेगम पहुंची DAV PG कॉलेज, छात्रों में दिखा उत्साह

Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा...

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...