HomeNewsरुद्रपुर" बोर्ड परीक्षा देने गई छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

रुद्रपुर” बोर्ड परीक्षा देने गई छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– वार्ड-13 दूधिया नगर की एक छात्रा बोर्ड परीक्षा देने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। परिजन परेशान हैं और पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर…

दूधिया नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी जेसीज पब्लिक स्कूल की इंटरमीडिएट की छात्रा है। 22 मार्च को वह बोर्ड परीक्षा देने गई थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद घर नहीं लौटी।

जब दोपहर तीन बजे तक छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने स्कूल के ग्रुप में जानकारी ली। ग्रुप में पता चला कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उसने अपनी सहेली से घर जाने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद से वह लापता है।

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार, परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल, पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। परिजन बेटी के सुरक्षित लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। इस मामले में कोई भी नई जानकारी मिलने पर हम आपको अपडेट देंगे।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...