HomeNationalपुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत...

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत जबकि 1 गंभीर रूप से घायल

Date:

TN9 हरिद्वार : उत्तराखंड में हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के जट बहादुरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच रविवार देर शाम को हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें एक युवक राजन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जतिन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संबंधित मामले में जानकारी जुटाई। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। साथ ही गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भेजा गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि झगड़ा आपसी विवाद का नतीजा था। जिसमें गोलीबारी हुई। बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। जो पहले भी हिंसक झड़पों में बदल चुका था। इसके अतिरिक्त पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...