HomeNationalदेहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे, 6 मजदूरों...

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे, 6 मजदूरों को कुचला, 4 की मौत

Date:

TN9 उत्तराखंड: के देहरादून में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अपने घर जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। मौके पर ही सभी की मृत्यु हो गई। मजदूरों की कुचलकर भागते कार चालक ने थोड़ी दूरी पर दोपहिया वाहन पर खड़े होकर बातचीत करते दो युवकों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे भी घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में रात करीब सवा आठ बजे राजपुर से सांई मंदिर के मध्य एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। जिससे चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि वह सभी राज मिस्त्री का काम करते थे और अपना काम खत्म कर, अपने कमरे पर जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि कार ने मजदूरों को कुचलने के बाद, थोड़ी दूर पर ही सड़क किनारे एक दोपहिया वाहन पर बैठकर आपस में बात कर रहे हरदोई (उत्तर प्रदेश) के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब को भी टक्कर मार दी। जिससे ये दोनों घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बैरियरों पर उक्त कार की तलाश जारी है। साथ ही, सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...