HomeCrime*खूनी खेल: पहले पशु पर किया हत्या का ट्राई फिर युवक ने...

*खूनी खेल: पहले पशु पर किया हत्या का ट्राई फिर युवक ने दादा-दादी समेत तीन को फावड़े से काट डाला!*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां युवक ने दादा-दादी समेत तीन की फावड़े से काटकर की हत्या कर, इस हत्याकांड से जिले भर में दहशत मची हुई है, हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर जिले के जगह थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। युवक रामदयाल (पुत्र विजय बहादुर) ने अपने दादा-दादी समेत परिवार के तीन लोगों की फावड़े से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या से पहले पशु पर किया था हमला

बताया जा रहा है कि रामदयाल ने घटना से पहले ही घर में विवाद किया था, जिसके बाद वह करीब 200 मीटर दूर खलिहान चला गया। वहां उसने पहले एक पशु के सिर पर फावड़े से हमला किया और फिर उसी फावड़े से बड़े दादा साधु (70), दादा कुबेर (69) और दादी द्रौपदी देवी (65) की हत्या कर दी।

मां ने बताई मानसिक अस्थिरता की वजह

रामदयाल की मां कुसमावती देवी ने बताया कि एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में उसे चोट लगी थी, तभी से वह मानसिक रूप से अस्थिर चल रहा था। भोर में जब घर में विवाद हुआ तो पति-पत्नी घर से बाहर चले गए। इसी दौरान रामदयाल ने खलिहान में जाकर इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...