HomeNewsहेलो विधायक जी" मैं केंद्रीय गृहमंत्री का बेटा जय शाह बोल रहा...

हेलो विधायक जी” मैं केंद्रीय गृहमंत्री का बेटा जय शाह बोल रहा हूं आपका नाम मंत्री पद की सूची में आया है?

Date:

विधायक शिव अरोरा से साइबर ठगों ने मांगे 3 करोड़, गृह मंत्री के बेटे के नाम पर हुई ठगी की कोशिश

“सावधान! साइबर ठगों का नया फंडा—गृह मंत्री के बेटे जय शाह बनकर विधायक से मांगे 3 करोड़!”

“साइबर अपराधी अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार ठगों ने उत्तराखंड के विधायक शिव अरोरा को अपना निशाना बनाया। खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताकर ठगों ने विधायक से पार्टी फंड के नाम पर 3 करोड़ रुपये की मांग की।”

“विधायक शिव अरोरा के मोबाइल पर 13 फरवरी की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताया और कहा कि विधायक का नाम मंत्री पद की सूची में आया है। इसके बाद उसने गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लेकर पार्टी फंड के नाम पर 3 करोड़ रुपये का सहयोग मांगा।”

अभिषेक मिश्रा :विधायक के सहयोगी

“जब विधायक जी को शक हुआ तो उन्होंने कॉलर से और जानकारी मांगी, लेकिन ठग ने झूठ पकड़े जाने के डर से तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद हमने तुरंत पुलिस में शिकायत दी।”

“इस ठगी के प्रयास के बाद विधायक के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने साइबर ठगी की शिकायत काशीपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

“साइबर ठग अब राजनेताओं और बड़े लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। अगर आपके पास भी इस तरह की कोई संदिग्ध कॉल आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...