HomeNewsब्रेन हेमरेज से सिडकुल कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ब्रेन हेमरेज से सिडकुल कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Date:

दिनेशपुर। अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

मोहनपुर नंबर दो निवासी विश्वजीत मंडल (32) सिडकुल स्थित अशोक लीलैंड कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार, सोमवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और दिमाग की नस फट गई। आनन-फानन में उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

विश्वजीत अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद सिडकुल कर्मियों में भी शोक की लहर है। वहीं, परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Latest stories

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में...

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...