Sunday, February 8, 2026
HomeLocal'मन की बात' सुन बोले राजेश शुक्ला प्रधानमंत्री का संदेश हर भारतीय...

‘मन की बात’ सुन बोले राजेश शुक्ला प्रधानमंत्री का संदेश हर भारतीय के हौसले को नई ऊर्जा देता है

Date:

किच्छा:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड के ज़रिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए गहरी पीड़ा व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता को मजबूती से दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कश्मीर में लौटती शांति और विकास से आतंक के सरगनाओं की बेचैनी बढ़ गई थी, इसी वजह से उन्होंने इस नापाक साजिश को अंजाम दिया।

किच्छा नगर मंडल के वार्ड-6, बूथ नंबर-95 पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देशवासियों की भावनाओं को स्वर दिया है। पहलगाम हमले की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। आज पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संकल्पों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और देश की एकता व अखंडता के लिए पूर्णतः समर्पित हैं।”

राजेश शुक्ला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश हर भारतीय के हौसले को नई ऊर्जा देता है। ऐसे कठिन समय में हम सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक निष्ठा से निभाना चाहिए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, मुकेश कोली, ओम तनेजा, प्रकाश पंत, सुरेंद्र चौधरी, धनीराम, महेंद्र पाल, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार कोली, प्रदीप पुजारा, श्याम सुंदर बिष्ट, विनोद कोली, देवेंद्र शर्मा, शैली फुटेला, कविता मान, नितिन वाल्मीकि, चंदन जायसवाल, विकी अरोड़ा, राजकुमार कलरा, मलकीत सिंह, सचिन वाल्मीकि, रमन कोली, हारून मलिक, दिलीप जीना, महेंद्र ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest stories

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...

उधम सिंह नगर: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

रुद्रपुर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े कानून...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş