HomeUttarakhandउत्तराखंड: दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, 4 नामजद...

उत्तराखंड: दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, 4 नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस

Date:

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर दावत के बहाने बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Custodial death: Man dies of heart attack at Hyderabad's Gachibowli police  station

दावत के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे पुरकाजी निवासी सुमित ने सौरभ को फोन कर दावत के बहाने बुलाया। इसके बाद सौरभ अपने दो दोस्तों डिंपल और आशीष के साथ सुमित की मोटरसाइकिल पर बैठकर नहर किनारे स्थित राजा ईंट भट्ठे के पीछे पहुंचा।

पहले से घात लगाए बैठे थे आरोपी

शिकायत के मुताबिक, जैसे ही सौरभ मौके पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न मोटरसाइकिल से उसके पास पहुंचे। आरोप है कि आते ही प्रद्युम्न ने तमंचे से सौरभ पर फायर कर दिया। गोली लगते ही सौरभ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सौरभ को तत्काल पुरकाजी के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस

मृतक के पिता राजेंद्र, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जाट, की तहरीर पर पुलिस ने सुमित, अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

Latest stories

वियतनाम में बड़ा हादसा! पर्यटकों से भरी नाव पलटी, मरने वाले अधिकतर भारतीय

दक्षिणी वियतनाम में शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हो...

उत्तराखंड: सौतेले पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म के...