HomeLocalगंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

Date:

किच्छा।
दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस बरा (उधम सिंह नगर) स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं अनावरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार उपस्थित रहेंगे।

अतिथियों के रूप में

  • संतोष गंगवार, महामहिम राज्यपाल झारखंड
  • पंकज चौधरी, माननीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार / प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश
  • जितिन प्रसाद, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार
  • रेखा वर्मा, माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी / राज्यसभा सांसद / सह प्रभारी भाजपा उत्तराखंड
  • राकेश सचान, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
  • आशीष पटेल, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
  • संजय गंगवार, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार
  • अजय भट्ट, माननीय सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर (पूर्व रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार)
फाइल फोटो - झारखण्ड के राज्यपाल के साथ सुरेश गंगवार
फाइल फोटो – झारखण्ड के राज्यपाल के साथ सुरेश गंगवार

कार्यक्रम में , कमल जिंदल, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उधम सिंह नगर, मनोज पाल, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी काशीपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा तथा मूर्ति अनावरण के उपरांत प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न होगा।, आयोजकों द्वारा क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...