HomeNationalडिप्टी CM अजित पवार का विमान क्रैश में निधन, लैंडिंग के दौरान...

डिप्टी CM अजित पवार का विमान क्रैश में निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, 5 लोगों की मौत

Date:

मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। हादसा उस समय हुआ जब डिप्टी सीएम का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान गिरा। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में अजित पवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

MAHARASHTRA BARAMATI PLANE CRASH

सूत्रों के अनुसार, 66 वर्षीय अजित पवार मुंबई से बारामती जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। विमान में डिप्टी सीएम के अलावा उनके एक सुरक्षा अधिकारी और एक अटेंडेंट भी मौजूद थे।

साथ ही विमान में दो क्रू सदस्य (पायलट और सह-पायलट) भी सवार थे। डीजीसीए (DGCA) ने हादसे और पवार के निधन की पुष्टि की।

हादसे का विवरण:
चार्टर प्लेन लैंडिंग के समय, लगभग सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर क्रैश हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। आग और धुएं के कारण विमान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लेन बारामती पहुंचने से तीन-चार किलोमीटर पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रेस्क्यू और मेडिकल टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

MAHARASHTRA BARAMATI PLANE CRASH

अजित पवार ने हादसे से एक दिन पहले ही मुंबई में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। वे पुणे और बारामती में अगले महीने होने वाले जिला परिषद चुनावों की तैयारियों के लिए जा रहे थे।

राजनीतिक जीवन:
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के वरिष्ठ नेता माने जाते थे। वे रिकॉर्ड छह बार उपमुख्यमंत्री बन चुके थे और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। 2024 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने बारामती से अपने भतीजे युगेंद्र पवार को भारी मतों से हराया था। अजित पवार ने राजनीति की शुरुआत 1982 में शुगर कोऑपरेटिव बोर्ड से की थी और 1991 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था।

Latest stories