HomeNationalउत्तराखंड: डोईवाला, लालतप्पड़ में चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों...

उत्तराखंड: डोईवाला, लालतप्पड़ में चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मचा हड़कंप

Date:

डोईवाला (देहरादून)। देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में लालतप्पड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल हो गई और कुछ ही पलों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत करीब 15 यात्री सवार थे और यह बस उत्तराखंड के लोहाघाट से देहरादून की ओर आ रही थी। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

पूर्व उप ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट रामचंद्र के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। अचानक बस में आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण बस को बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में भी राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेंट ज्यूड चौक पर एक निजी बस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। उस समय बस में तमिलनाडु के करीब 40 छात्र सवार थे, जो ऑल इंडिया टूर पर निकले थे। इंजन से धुआं उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और दरवाजों व खिड़कियों के जरिए सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

Latest stories

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...

किच्छा में बढ़ती चोरियों पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूटा गुस्सा, एसएसपी को लिखा पत्र

उधम सिंह नगर/किच्छा: किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़...