TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: डोईवाला, लालतप्पड़ में चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मचा हड़कंप

मुख्य समाचार: डोईवाला (देहरादून)।
देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में लालतप्पड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई।
किच्छा (एजेंसी)। डोईवाला (देहरादून)। देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में लालतप्पड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल हो गई और कुछ ही पलों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत करीब 15 यात्री सवार थे और यह बस उत्तराखंड के लोहाघाट से देहरादून की ओर आ रही थी। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस पूरी
तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पूर्व उप ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट रामचंद्र के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। अचानक बस में आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण बस को बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि इससे
पहले दिसंबर 2025 में भी राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेंट ज्यूड चौक पर एक निजी बस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। उस समय बस में तमिलनाडु के करीब 40 छात्र सवार थे, जो ऑल इंडिया टूर पर निकले थे। इंजन से धुआं उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और दरवाजों व खिड़कियों के जरिए सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इंजन से धुआं उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और दरवाजों व खिड़कियों के जरिए सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
  • उस समय बस में तमिलनाडु के करीब 40 छात्र सवार थे, जो ऑल इंडिया टूर पर निकले थे।
  • गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में भी राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेंट ज्यूड चौक पर एक निजी बस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी।