HomeUdhamSinghNagaruttarakhand: रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका...

uttarakhand: रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Date:

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात एक फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से रानीखेत निवासी भगवत सिंह राणा अपनी पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ शांति विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

देर रात कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवत सिंह राणा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...

नैनीताल SSP ऑफिस में हंगामा मामला, BJP का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंककर जताया विरोध

हल्द्वानी: कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद रैली’ से पहले हल्द्वानी...