HomeNationalउत्तराखंड त्रिपुरा एंजेल चकमा हत्याकांड: CM धामी ने पीड़ित के पिता से...

उत्तराखंड त्रिपुरा एंजेल चकमा हत्याकांड: CM धामी ने पीड़ित के पिता से की बात, कहा- आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Date:

देहरादून (उत्तराखंड)। राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद से न्याय की मांग जोर पकड़ रही है। मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक छात्र का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को त्रिपुरा में संपन्न हुआ। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami

पीड़ित परिवार से बातचीत:
सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता, तरुण प्रसाद चकमा से बातचीत कर बेटे की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा:
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल फरार होने की आशंका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है और विशेष टीमें गठित की गई हैं। सीएम ने कहा कि वे इस घटना से व्यक्तिगत रूप से आहत हैं और पीड़ित परिवार के दुःख को भलीभांति समझते हैं।

समाज के लिए पीड़ादायक घटना:
सीएम धामी ने परिवार से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश रहा है, जहां देश-विदेश से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इस प्रकार की घटना न केवल प्रदेश बल्कि पूरे समाज के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

केंद्रीय और त्रिपुरा सरकार से समन्वय:
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। परिवार की हर संभव सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार के साथ समन्वय किया जाएगा और राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...