HomeNationalजिलाधिकारी उधम सिंह नगर: शीतलहर और घने कोहरे के चलते आज 1...

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर: शीतलहर और घने कोहरे के चलते आज 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद…

Date:

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी निजी, अर्ध-सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

भीषण शीतलहर के साथ घना कोहरा… यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद | Schools in UP closed till January 1 due to dense fog and bone chilling cold wave

जिलाधिकारी ने बताया कि तराई क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड और घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा भी सोमवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

Uttarakhand

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों एवं संस्थानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उधर, उत्तराखंड मौसम विभाग ने भी राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपदों में घने कोहरे की संभावना जताई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरा रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Latest stories

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...

किच्छा में बढ़ती चोरियों पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूटा गुस्सा, एसएसपी को लिखा पत्र

उधम सिंह नगर/किच्छा: किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़...