HomeNational“कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती… ‘H फाइल्स’ पेश कर राहुल...

“कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती… ‘H फाइल्स’ पेश कर राहुल गांधी का आरोप – हरियाणा में हुई 25 लाख वोटों की चोरी

Date:

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने ‘H फाइल्स’ नामक एक प्रेजेंटेशन पेश की, जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए।

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों को कई शिकायतें मिलीं कि मतदान प्रक्रिया में कुछ गंभीर गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि “पूरा प्रदेश वोट चोरी का शिकार हुआ है।”

राहुल ने कहा कि पांच बड़े एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन नतीजे उलट आए। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टल बैलट के परिणाम असली वोटों से बिल्कुल अलग थे — ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र में एक महिला ने अलग-अलग नामों से 22 बार वोट डाला — कभी सीमा, कभी स्वीटी, तो कभी सरस्वती बनकर। उन्होंने बताया कि महिला की जो तस्वीर इस्तेमाल हुई, वह असल में ब्राजील की मॉडल मैथ्यूज फरेरो की थी।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए हैं, जिनमें 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 2 करोड़ वोटर हैं — यानी हर आठवां वोट फर्जी है।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ चुनावी गड़बड़ी नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य की चोरी है।”
राहुल ने दावा किया कि इसी तरह की शिकायतें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से भी मिली हैं और यह एक संगठित षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसके जरिए कांग्रेस की संभावित जीत को हार में बदला गया।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...