HomeNationalराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया कैंची धाम दर्शन, बाबा नीब करौरी महाराज...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया कैंची धाम दर्शन, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया आशीर्वाद

Date:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में लगभग आधे घंटे तक रुककर ध्यान लगाया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

कैंची धाम मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति मुर्मू को बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मुख्य मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की।

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...