HomeNationalउत्तराखंड: चंपावत में 8 नवंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, अशोका लीलैंड...

उत्तराखंड: चंपावत में 8 नवंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, अशोका लीलैंड समेत 20 से अधिक कंपनियां देंगी युवाओं को नौकरी के मौके

Date:

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चंपावत जिले में भी 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला राजकीय महाविद्यालय परिसर, टनकपुर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

इस मेले में अशोका लीलैंड, हेथा ऑर्गेनिक, पुखराज हेल्थ केयर, एक्सिस बैंक, लावा इंटरनेशनल, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, युवा शक्ति फाउंडेशन सहित 20 से अधिक कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन कंपनियों में लगभग 2500 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

योग्यता: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक एवं बी.टेक धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
वेतनमान: ₹10,000 से ₹25,000 प्रतिमाह
कार्यस्थल: चंपावत, टनकपुर, खटीमा, पंतनगर, रुद्रपुर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम एवं बेंगलुरु

आवश्यक दस्तावेज: प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
पंजीकरण: उम्मीदवारों को National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार फोन नंबर 05965-297303, 7830860575, 8445855555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...